महोबा: कबरई के राजेंद्र नगर में दबंगों ने युवक पर चाकू-कुल्हाड़ी से किया हमला, ₹30,000 छीनकर हुए फरार
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2025 दबंगों ने 24 वर्षीय युवक शत्रुघ्न के घर में घुसकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपी रवि और प्रदीप अपने साथियों के साथ आए और युवक को लहूलुहान कर तीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल शत्रुघ्न को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।