सुसनेर: लटूरी गूर्जर जोड़ से पुलिस ने ₹84000 की 24 ग्राम स्मैक जब्त की, 2 तस्कर गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर
टीआई अक्षय सिंह बेस ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने उज्जैन-झालावाड़ NH552-जी पर लटूरी गुर्जर जोड़ से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत ₹84000 है। साथ ही बाइक व मोबाइल भी जब्त किया है जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार है। न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।