जमुई: दाबिल गढ़ में ई-रिक्शा ने 4 वर्षीय बच्ची को कुचला, हुई मौत
Jamui, Jamui | Dec 8, 2025 जमुई में एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के दाबिलगढ़ के पास रविवार की शाम 7:30 बजे हुई, जहां बच्ची सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की चपेट में आ गई। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।