आमला: ग्राम पंचायत गांव में 20 दिनों से ग्रामीणों को नल जल योजना का पानी नहीं मिला, पीएचई विभाग बेखबर, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
आमला तहसील में 26 दिसम्बर कों 1 बजे करीब ग्राम पंचायत कनोजिया के ग्राम खानापुर में 20 दिनों से ग्रामीणों कों नल जल योजना का पानी नहीं मिल पा रहा हैं।जिससे ग्रामीणो दिक्क़तो का समाना करना पड़ रहा।पीएचई विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों कों पीने का पानी नहीं मिल पा रहा. इस समस्या कों देखते हुए ग्रामीणों ने आमला एसडीएम व आमला तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौपा हैं।