नौहट्टा: टीपा देवी मंदिर के पास कुत्ते को बचाने में अग्निशामक गाड़ी सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला
टीपा देवी मंदिर के पास कुत्ते को बचाने में अग्निशामक गाड़ी सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कुत्ते को बचाने के प्रयास में अग्निशामक विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। यह घटना टीपा देवी मंदिर के पास हुई, जहां अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के दौरान चालक ने वाहन मोड़ दिया।