बटियागढ़: बरी गांव के पास यात्री बस में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट, फतेहपुर चौकी पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया
फतेहपुर रजपुरा मार्ग पर बरी गांव के पास हटा से इंदौर जा रही यात्री बस का रास्ता रोककर बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, घटना बीती रात की है, सूचना पर फतेहपुर चौकी पुलिस मौके पर पँहुची और स्थिति नियंत्रण में की चौकी प्रभारी आर एस ठाकुर ने बताया कि ॐ साईं राम ट्रेवल्स की बस चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 नमाजद लोगो पर मामला दर्ज किया है