बटियागढ़: बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बहरिया हार में सर्पदंश से युवक की मौत
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के अगारा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले बहरिया हार गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई ..परिजन गंभीर हालत में रोहित सेन उम्र करीब 21/ 22 वर्ष को इलाज के लिए आज रविवार दोपहर 12,30 बजे बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया..घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस को दी गई मर्ग कायम कर शव पंचनामा करवाई