बटियागढ़: रजपुरा मार्ग से महुआखेड़ा जाने वाले मार्ग पर सड़क धंसी, बड़ा गड्ढा, हादसे का डर
रजपुरा मार्ग से बटियागढ ब्लाक के महुआखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर जलाशय के पास सड़क धंस गई जिससे बीच सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा हो गया .. यह गड्ढा हादसे का सबब बन सकता है.. आज सोमवार शाम करीब 4 बजे राहगीरों द्वारा सड़क के गड्ढे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया आशंका है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं