बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने फतेहपुर में अवैध शराब की तस्करी पकड़ी, पुलिस को बुलाया
भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों ने मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चोकी अंतर्गत फतेहपुर में बिजली सब स्टेशन के पास अवैध शराब की तस्करी पकड़ी, संगठन सदसयो ने बाइक सवारों से 2 पेटी देशी शराब और 12 पाव अन्य मार्का शराब घेराबंदी कर पकड़ी और फतेहपुर चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया.. सूचना पर आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्रधान आरक्षक नीरज राय स्टाफ के साथ मौके पर पँहुचे