रामगंजमण्डी: मोड़क रोड़ से जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बरामद हुए ₹500 के तीन और ₹200 का एक जाली नोट
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹500 के तीन व ₹200 का एक जाली नोट बरामद किया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि थाना प्रभारी मदन ढाका के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी।