गुरुग्राम पुलिस ने हिंदू लड़की से रेप और मर्डर की फर्जी पोस्ट डालने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में चरवा गांव के रहने वाले शौर्य मिश्रा के रूप में हुई है। शौर्य कौशांबी से भाजयुमो का उपाध्यक्ष है।