सदर: वजीरगंज इलाके में आलू से भरा ट्रक रेलवे गार्डर से टकराया, बड़ा हादसा होने से बचा
Sadar, Lucknow | Apr 11, 2026 वजीरगंज इलाके में रेलवे के गार्डर से आलू से भरा एक ट्रक टकरा गया जिसकी वजह से इसका एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि इससे कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे हटवाकर किनारे रखवा दिया। घटना बुद्ध पार्क के पास की शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि की 2 बजे के लगभग की है।