रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में जनसुनवाई का हुआ आयोजन उपखंड अधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना
Raniwara, Jalor | Mar 14, 2024 राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निवारण एवं सुनवाई के साथ समाधान के लिए जनसुनवाई व्यवस्था के तहत आज गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई शिविर का रानीवाड़ा में आयोजन किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी रमेश देव,तहसीलदार रामलाल जाट व विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने आमजन की परिवेदनाएं प्राप्त कर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए है।