खजनी: क्षेत्र के सतुआभार में आधी रात को पकड़ा गया संदिग्ध चोर, ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए चोर को किया गया पुलिस के हवाले
गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के सतुआभार गाँव चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। सतुआभार गाँव के युवा पहरे में लगे हुए हैं। गांव के युवा सुरक्षा के मद्देनजर चारों तरफ चौकस होकर हाथों मे लाठी व डंडा लेकर भ्रमण कर रहे हैं। देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा दबोच लिया गया। आधी रात को हरिजन बस्ती में जाकर संदिग्ध चोर झांक रहा था था।