खजनी: गोला के पक्काघाट पर सरयू नदी मे डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव, गोला थाने की पुलिस पक्काघाट पर रही मौजुद
गोला के पक्का घाट पर अपने रिश्तेदार के साथ कड़ाही चढ़ाने गया युवक सरयू नदी में स्नान करते समय बृहस्पतिवार को डूब गया था। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी। डूबे हुए युवक की पहचान गोला थाना के जब्ती फूलपुर निवासी अंगद निषाद (30) पुत्र सूर्यनाथ के में हुई थी।