मछलीशहर: सुजानगंज मछली शहर मार्ग पर बारा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल
सुजानगंज मछली शहर मार्ग पर बारा के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने राजू सलालपुर शैलेश सलारपुर हिमांशु दीपकपुर को जिला चिकित्सालय भेज दिया। जबकि किशन सुजानगंज और आरती को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।