गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा के सिद्धांत आज भी कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत : जिला अध्यक्ष
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा उर्फ "छोटे साहेब" की जयंती सोमवार को दोपहर 2:00 बजे गया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की।