जशपुर: कलेक्टर ने जनदर्शन में अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित