चांदपुर: चांदपुर में आभा फाउंडेशन ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत 705 लोगों को चश्मे वितरित किए
रविवार की दोपहर करीब 1:00 चांदपुर में आभा फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांच के उपरांत 705 लोगों को चश्मे वितरित किए गए हैं। 19 अप्रैल को 1380 लोगों की जांच की गई थी जिसमें 705 लोगो को चश्मे के लिए चयनित किए गए थे उन्हें रविवार को चश्मे वितरित किए गए है।