धनौरा: गजरौला कुमराला पुलिस चौकी के पास बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, उपचार के दौरान हुई मौत
गजरौला के मंडी धनौरा रोड स्थित कुमराला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी जुगल किशोर जिंदल का पुत्र हर्ष जिंदल शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे अपनी बाइक लेकर मंडी धनौरा की तरफ जा रहा था।