बादेड़ को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया। विधायक ने पुनर्गठन पर राजनीतिक लाभ का आरोप लगाते हुए कहा कि मनमाने ढंग से परिसीमन किया गया है। उन्होंने कहा कि 1700 की आबादी वाले बादे ड गांव को मुख्यालय नहीं बनाया गया जबकि 700 आबादी वाले कोयल को मुख्यालय बनाया।