मेहनगर: मंगरावा में बसपा के तत्वाधान में बूथ चलो अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर दिया गया जोर
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंगरावा गांव में शनिवार को बसपा के तत्वावधान में 'बूथ चलो अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा बसपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा ।