हज़ारीबाग: NH-19 पर 12 किमी महाजाम: 14 घंटे से फंसे लोग, निर्माण लापरवाही पर फूटा गुस्सा
बरही से सिंघरावाँ के बीच NH-19 पर भीषण जाम ने प्रशासनिक सुस्ती और निर्माण एजेंसी की लापरवाही उजागर कर दी है। करीब 12 किमी लंबा जाम, लोग 14 घंटे से फंसे हैं। एंबुलेंस, बारात और आम यात्री सभी परेशान हैं। अधूरी सड़क, गड्ढे और खराब डायवर्जन को कारण बताया जा रहा है। पुलिस जाम हटाने में जुटी है, लेकिन लोगों में भारी नाराजगी है और कार्रवाई की मांग उठ रही है।