मंझनपुर: SDM मंझनपुर का एक्शन, तियरा जमालपुर में चकरोड और ग्रामसभा की जमीन से हटवाया अतिक्रमण, मौके पर निपटाए भूमि विवाद
शासन की प्राथमिकता के तहत चलाए जा रहे “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने ग्राम तियरा जमालपुर में विशेष कैम्प आयोजित कर भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण की पहल की। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायतों की जांच की और कई मामलों का तत्काल समाधान कराया।