पिछोर: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी बने 'जनता के सेवक', ग्राम पंचायत चौमुंहा में लगाई चौपाल, सुनीं फरियाद
'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ग्राम पंचायत चौमुंहा पहुंचे। फूल माला से स्वागत किया आज सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे से शुरू हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक लोधी ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।