दरभंगा: दरभंगा की सिटी एसपी के कार्यालय में विभिन्न थानों से पहुंचे कई फरियादी, सिटी एसपी को सुनाई अपनी फरियाद
दरभंगा की लहेरियासराय में स्थित सिटी एसपी कार्यालय में विभिन्न स्थानों से कई फरियादी पहुंचे। जहां फरियादियों ने सीटी एसपी को अपनी फरियाद सुनाई । खासकर फरियादियों के द्वारा जमीन संबंधी विवादित मामले की सुनाई गई । कई मामले मारपीट के भी आए थे। जिसे सीटी एसपी ने सुना और त्वरित कार्रवाई संबंधित थाना को करने के लिए निर्देशित किया।