भिवाड़ी पुलिस ने खुशखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक कैंटर को मात्र 2 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। थाना अधिकारी हनुमान प्रसाद ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सूबेदीन उर्फ मौसम को गिरफ्तार किया है। घटना 29 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोपी एक शातिर चोर है जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।