इंदरगढ़: लाच थाने में ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
लाच थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश चंद प्रजापति की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपीआर देकर उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 59 वर्षीय रमेश प्रजापति लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। वे मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।