अंबिकापुर: सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानकारी दी संघ के पदाधिकारियों ने
अंबिकापुर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इस देशव्यापी बंद का असर अंबिकापुर में भी साफ देखने को मिला, जहाँ 'सरगुजा औषधि विक्रेता संघ' के आह्वान पर दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का कहा कि ऑनलाइन दवाइयाँ आज जन-स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है