धमतरी: जैतपुरी के ग्रामीणों ने वन अमले पर गंभीर आरोप, कहा- कॉलर पकड़कर घर से घसीटा और महिला की चूड़ी फोड़ी
बता दे की उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के कोर वन्यप्राणी क्षेत्र में करीब एक लाख पेड़ो को काटकर 265 एकड़ वन भूमि पर जैतपुरी के लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिसको लेकर डीएफओ वरुण जैन वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के जैतपुरी गई थी। इसी दौरान ग्रामीण और वन अमले के बीच जमकर विवाद के बाद झूमा झटकी भी हुई।