पिंड्रा: फूलपुर में तेज रफ्तार वॉटर टैंक ने डिवाइडर से टकराया, लापरवाही के बाद चालक मौके से फरार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार को तेज रफ्तार वॉटर टैंक डिवाइडर से टकरा गया। यह हादसा नागपुर के पास हुआ जब टैंकर जौनपुर से वाराणसी शहर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त डिवाइडर पर सफाई कर्मी घास काटने और सफाई का काम कर रहे थे। लेकिन ड्राइवर लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से टैंकर नियंत्रण खो बैठा।