हंडिया: बिठौली-बरौत संपर्क मार्ग को लेकर आंदोलन से पहले समाजसेवी को हाउस अरेस्ट किया गया, भारी पुलिस बल तैनात
बिठौली-बरौत संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन से पहले प्रशासन ने समाजसेवी सचिन तिवारी को धनुपुर स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही थी। इस कार्रवाई का वीडियो मंगलवार शाम 06 बजे मिली जानकारी।