अजीतमल: मुरादगंज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पक्ष में उतरे भाजपाई, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूंका पुतला
औरैया जनपद के मुरादगंज क्षेत्र में बुधवार को दोपहर एक बजे राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा पर महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया।