नवाबगंज: चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में हड़कंप, मंच के पास पिस्टल लेकर पहुंचा युवक, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा
बाराबंकी में आयोजित जनसभा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच के करीब एक युवक पिस्टल लेकर पहुंच गया। यह घटना उस समय हुई जब चंद्रशेखर आजाद मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक उनसे महज करीब 10 कदम की दूरी पर मौजूद था।