अथमलगोला: अपनी मां और परिजनों के साथ शुद्धिकरण स्नान के लिए अथमलगोला गंगा घाट गया 15 वर्षीय किशोर डूबा,परिजनों में मचा कोहराम।
अथमलगोला थानांतर्गत गंगा नदी में स्नान के दौरान शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक बहादुरपुर गांव निवासी रंजीत राय का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार,अंकित अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ शुद्धिकरण स्नान के लिए गंगा घाट गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिल