शाहजहांपुर: 25 जुलाई को ज्ञापन न लेने पर व्यापारियों का गुस्सा भड़का, दो दिन बाद नगर निगम में धरना देकर फिर सौंपा ज्ञापन
शाहजहाँपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में दरी बिछाकर धरना दिया और आक्रोश जताया। व्यापारियों का आरोप है कि 25 जुलाई को वे नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उस समय नगर आयुक्त बैठक में व्यस्त थे, इसलिए अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन लेने की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन