नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव बोरी बोरा में ग्राम समाज की जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
तहसील नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बोहरा बोहरी में गुलेहसन व अली हसन पुत्रगण कबूल खां 2 फरमीना पती का नाम रहमान खां इन लोगों ने ग्राम समाज की भूमि में रातों-रात अवैध निर्माण कार्य शुरू किया था। जिसके बाद एक बार राजस्व टीम ने इनको समझ कर कार्य को रुकवाने का प्रयास किया था। लेकिन उसके बावजूद भी अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी था।