नौगावां सादात: नौगवां सादात में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई ज़ब्त
नौगवां सादात थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन अधिकारी मनीष यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया गया। नौगांव सादात कोतवाली में खड़ा कर दिया गया है। खनन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।