आरोन: आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने जा रहा प्राइवेट, निजीकरण के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
Aron, Guna | Jun 19, 2026 आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्राइवेट होने के विरोध में अस्पताल बचाव संघर्ष समिति ने 19 जून को मुख्यमंत्री के नाम आरोन एसडीएम को ज्ञापन दिया है। समिति के महेंद्र नायक ने कहा, सरकार ने गुना देवास रीवा जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली है। इसी के विरोध में नागरिकों ने आरोन एसडीएम को ज्ञापन दिया।