सागर नगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ ने राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया
सागर के स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में सुरक्षित मातृत्व दिवस शनिवार की सुबह 11:30 बजे मनाया गया। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ संघ की अध्यक्ष डॉ ज्योति चौहान ने मां और बच्चे को सुरक्षित रखने को लेकर परिचर्चा की। कार्यकम के दौरान डॉ साधना मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल का दिन कस्तूरबा गाँधी जन्मदिवस मनाया जाता है जो