कुरावली: कुरावली में बारिश के कारण पक्का मकान भरभरा कर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा, बाइक हुई चकनाचूर
कुरावली में हुई बारिश एक परिवार के लिए मुसीबत का पहाड़ बनकर सामने आई है। जहां उसका पक्का मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई भी सदस्य मकान में मौजूद नहीं था। लेकिन उसी मकान के अंदर खड़ी बाइक पूरी तरह से चकना चूर हो गई।