पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के वार्ड संख्या 41 में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ, वार्डवासियों में खुशी की लहर
Purnea East, Purnia | Jul 28, 2026
पूर्णिया शहर के वार्ड संख्या 41 में नाला निर्माण कार्य प्रारंभ.इस कार्य के पूर्ण होने से वार्ड वासियो में ख़ुशी की लहर है.वही इस मौके पर मंगलवार को दोपहर के लगभग 3 बजे वार्डवासियों ने महापौर विभा कुमारी एवं उनके पति जितेंद्र यादव को धन्यवाद दिया. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि नाला निर्माण होने से लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी.