हनुमानगढ़: जंक्शन में फर्जी वसीयत और कूट रचित दस्तावेजों से दादी की जमीन हड़पने के आरोप में मां पर थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन में फर्जी वसीयत व कूट रचित दस्तावेजों के जरिए पारिवारिक कृषि भूमि हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में बलविंदर जानी पुत्र अक्षय कुमार की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।