बैराड़: मारोरा खालसा में नर्सरी के पास दो पक्षो में हुई मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मारोरा खालसा नर्सरी के पास की है। जहां दो पक्षों में गाली-गलौज को लेकर आपस में विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसकी शिकायत दोनों पक्षों ने बैराड़ थाना पहुंचकर की है।जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर से सोमवार शाम 7:00 बजे क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।