चंदौसी: बनिया खेड़ा में निश्चित तारीख पर नहीं आई बारात, खुशियां रह गई धरी की धरी, दहेज के लाभियों के खिलाफ थाने में दी शिकायत
संभल जनपद के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनिया खेड़ा में एक शादी खुशी के बजाय चिंता में बदल गई। 26 अप्रैल, रविवार को तय समय पर बारात आनी थी, लेकिन दहेज की मांग को लेकर बारात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष के लोग पूरे दिन बुधवार सुबह 10:00 से लेकर शाम 7:00 तक इंतजार करते रहे, जिससे परिवार में मायूसी छा गई।