दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा जुबली हॉल में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
मिथिला विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के द्वारा जुबली हॉल मे राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सेमिनार के दौरान एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस संबंध में कार्यक्रम की संयोजिका ने कई बातों की जानकारी सोमवार को दोपहर 1 बजे दी।