गोड्डा: खटनई शिव मंदिर के पास ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Godda, Godda | Jun 2, 2026 गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, खटनई शिव मंदिर के पास डील करते दबोचे गए! जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ गोड्डा पुलिस ने एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस कप्तान (SP) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोतिया ओ०पी० पुलिस ने खटनई और प्रतापपुर हटिया के बीच चल रहे हाई-प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।