जशपुर: जशपुर में हड़िया पिलाकर मां की गोद से 1 माह का बच्चा लेकर फरार हुई महिला को किया गया गिरफ्तार
जशपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे एक पहाड़ी कोरवा परिवार का महज 1 माह का मासूम बच्चा झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला अपने साथ लेकर फरार हो गई। हालांकि सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ निवा