मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइंस में बने चुनाव कार्यालय का एसएसपी हेमराज मीणा ने औचक निरीक्षण किया
रिजर्व पुलिस लाइंस में बने चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के द्वारा निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि मुरादाबाद लोकसभा जो है उसका जो निर्वाचन है वह प्रथम चरण में 19 अप्रैल को है, हम लोगों की जो चुनाव की तैयारी हैं वह लगभग पूरी हो गई है।