ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव में दबंगों द्वारा पिता-पुत्रों पर हमले का मामला, पुलिस ने कार्रवाई की बात कही
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव में बीते दिनों सहन में खोखा रखने के मामले को लेकर एक परिवार पर दबंगों ने लाठी डंडे व सरिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।गाँव के रामकुमार अग्रहरि के सहन में खोखा रखने के मामले को लेकर दबंगों ने रामकुमार, उनके बेटे आशीष बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष व हरिओम को पीट दिया था।घायलों को रेफर किया गया था।